मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में खड़े हाइवा में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू। एनएच 139 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में खड़े हाइवा में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर होने के कारण वाहन में सवार मालिक मो. फकरे आलक (55) की मौत हो गयी जबकि चालक दिनेश कुमार (29) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कार्पियो में पीछे बैठा युवक परवेज अंसारी (41) बाल-बाल बच गया। चालक को रेफर किया गया है।बताया जाता है कि गढ़वा से एक स्कार्पियो (यूपी64 यू 2029) शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे हरिहरगंज की ओर जा रही थी। स्कार्पियो पर तीन लोग सवार थे। चालक को नींद आ रही थी। वह बार-बार मालिक को बता रहा था कि वह तीन चार दिनों से नहीं सोया है। इसके बावजूद वाहन मालिक उसे गाड़ी चलाने के लिए प्रेशर डाल रहे थे।इसी क्रम में तेंदुआ गांव के पास लक्की ढाबा के सामने स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गयी, जिससे चालक और वाहन मालिक गंभीर हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया, जहां वाहन मालिक को मृत घोषित कर दिया गया। वाहन मालिक अलीनगर (हवेली) थाना अलीनगर जिला दरभंगा जबकि चालक मुरीसेमर गांव के अनपड़ा थाना क्षेत्र जिला सोनभद्र यूपी का रहने वाला है। तीसरा युवक परवेज बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पैतरापुर का रहने वाला है।थाने में परवेज ने ही आवेदन दिया है। उसका कहना था कि चालक दिनेश को नींद आ रही थी और वह बार-बार रूक कर सोने की बात कर रहा था। इसके बावजूद वाहन मालिक गाड़ी चलाने के लिए दबाव बना रहे थे। इसी कारण हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद हरिहरगंज के प्रभारी थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने डेडबॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें