मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने 11 गोवंशीय पशुओं की तस्करी का किया पर्दाफाश, एक तस्कर की पहचान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस ने 11 गोवंशीय पशुओं की तस्करी का किया पर्दाफाश, एक तस्कर की पहचान

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 11 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आसनतालिया के पास नाकेबंदी कर तस्करों की योजना पर पानी फेर दिया। पुलिस की उपस्थिति देखते ही तस्कर मौके से भाग निकले।चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर सभी 11 पशुओं को जब्त किया और उन्हें थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पशुओं के मालिक और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।जांच के दौरान एक तस्कर का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी जल्द होने की संभावना है। इस कार्रवाई से इलाके में पशु तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने कहा कि पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और सभी बरामद पशुओं को आगे की प्रक्रिया के लिए चाकुलिया भेजा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें