मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। पुलिस ने नशा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित टोकलो रोड निवासी राजा सिंह अपने घर में ब्राउन शुगर की पुड़िया बेहद चालाकी से मोबाइल फोन के बैक कवर के भीतर छुपा कर रखता था। गुप्त सूचना पर की गई पुलिस की त्वरित कार्रवाई में नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है।गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम प्रकाश ने बताया कि चक्रधरपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि राजा सिंह लंबे समय से ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री में शामिल है। सूचना की पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और सर्च वारंट लेने के बाद बुधवार रात पुलिस टीम उसके घर पहुंची। छापेमारी के दौरान राजा सिंह को हिरासत में ले लिया गया।इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम प्रकाश के नेतृत्व में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, सब इंस्पेक्टर प्यारे हसन, सुनील कुमार पांडेय, अंजारुल हक, दिलीप कुमार, बीरबल चौबे और सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे। टीम ने घर की तलाशी में कुल 68 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसमें 17 लाल रंग की और 51 सफेद पाउडर वाली पुड़िया थीं।नशे की पुड़ियाओं के अलावा पुलिस ने एक मोबाइल फोन और अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित नशा कारोबार की इस श्रृंखला में किन-किन लोगों से संपर्क में था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें