मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

चक्रधरपुर मंडल में सजा रंग-बिरंगा फ्लावर शो, पुष्प-पंखुड़ी रंगोली ने मोहा मन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चक्रधरपुर मंडल में सजा रंग-बिरंगा फ्लावर शो, पुष्प-पंखुड़ी रंगोली ने मोहा मन

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल में बुधवार को फ्लावर शो और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे फूलों,सजावटी पौधों और सब्जी पौधों की आकर्षक प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान खींचा,वहीं फूलों की पंखुड़ियों से बनाई गई मनमोहक रंगोलियों ने आयोजन को खास बना दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया और परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर चक्रधरपुर मंडल के रेल प्रबंधक तरुण हुरिया सहित कई वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता,कलात्मक अभिव्यक्ति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सराहना की।फ्लावर शो में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजन ने न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि रेलवे परिवार के बीच आपसी जुड़ाव, सामूहिक सहभागिता और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को भी मजबूत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से मंडल में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें