सड़क के निर्माण को लेकर चक्का जाम, आश्वासन पर खत्म हुआ आन्दोलन

पलामू।जिले के चैनपुर-नेऊरा मुख्य सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर गुरूवार को पूरनचंद चौक के पास चक्का जाम सह धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें चैनपुर के कई ग्रामीण शामिल हुए। प्रशासन की ओर से अंचल अधिकारी चन्द्रशेखर कुणाल समस्या सुनने के लिए पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आपकी बातों से हम सहमत हैं और आपकी मांग बिल्कुल जायज है। जनहित में है।इसमें से तात्कालिक मांग जो था वह सड़क किनारे रहने वाले सभी लोगों को धूल की समस्या से निजात पाने के लिए सुबह शाम पानी छिड़काव किया जाएगा और जितने भी बड़ी गाड़ियां हैं उन सभी का परिचालन नाै बजे रात्रि तक रोका जाएगा। नाै बजे रात्रि के बाद उनकी नो एंट्री खोली जाएगी और सड़क निर्माण कार्य के लिए आपकी बात को जिले के उपायुक्त तक हम पहुंचा देंगे। उपायुक्त के माध्यम से आपकी बात झारखंड सरकार तक पहुंचा दी जाएगी।आन्दोलनकारियों ने प्रशासन की बातों पर विश्वास करते हुए चक्का जाम कार्यक्रम को समाप्त किया। इस दौरान सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख विजय गुप्ता, दिनेश प्रधान, रूपेश कश्यप, विजय कश्यप, निरंजन कमलापुरी, रणजीत कुमार शर्मा, चंदू कमलापुरी, पंकज कमलापुरी, संजय प्रसाद, गोपाल प्रसाद, जयप्रकाश गुप्ता, उमेश कमलापुरी उपस्थित थे।





