मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

15-15 लाख वाला हाल होगा 2100 रुपए योजना का: रामेश्वर उरांव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
15-15 लाख वाला हाल होगा 2100 रुपए योजना का: रामेश्वर उरांव

चैनपुर के शाहपुर में कांग्रेस का चौपाल संवाद कार्यक्रम आयाेजितपलामू।कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पलामू जिले के डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर प्रखंड में शनिवार शाम जन संवाद अभियान लक्ष्य 2024 विधानसभा चुनाव की शुरुआत की गई। चौपाल संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने की। यह रात्रि संवाद चैनपुर के विवेकानंद चौक पर लगाया गया। यह अभियान जिले की सभी पंचायत में किया जाएगा।उपस्थित ग्रामीणों में संवाद के प्रति उत्साह देखा गया। झारखंड सरकार के मंत्री की बातों को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़ा, सभी के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन बड़े ही पैमाने पर किया, जिसका लाभ आप सभी को मिल रहा है। घर और परिवार में अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ रही है, लेकिन इस योजना से भी भाजपा सरकार के पेट में गुड़ गुड़ी शुरू हो गयी है। वह इस योजना मंे भ्रम फैलाने के लिए कि हम 2100 देंगे का प्रचार प्रसार करने में लग गए हैं। इसलिए आप सभी को दीग्भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। जिस प्रकार सब के खाते में 15-15 लाख रुपए मोदी सरकार ने कहकर नहीं दिये, इसी प्रकार यह जो 2100 रुपए का सीगुफा भाजपा के द्वारा छोड़ा जा रहा है, उसका भी वही हर्ष होने वाला है। भाजपा लोगों को दीग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में झांसा देकर वोट प्राप्त करना चाहती है।कार्यक्रम का संचालन जिला के पदाधिकारी शैलेश चंद्रवंशी ने किया।मौके पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी, सत्यनारायण सिंह, डॉक्टर एम तौसीफ, मानस सिंह, ऋषिकेश सिंह, रामाशीष पांडे, लक्ष्मी नारायण तिवारी, विमला कुमारी, सत्यानंद दुबे, अनिल सिंह, मुन्ना खान, सूर्यांश प्रताप सिंह, तुलसी पासवान, परीक्षित दुबे, काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें