मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

चाईबासा: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में कई नक्सलियों के हताहत होने की खबर, कोबरा के जवान घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चाईबासा: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में कई नक्सलियों के हताहत होने की खबर, कोबरा के जवान घायल

चाईबासा। झारखंड के चाईबासा के सारंडा वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन के बीच एक जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ आमना-सामना हुआ।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है, जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारंग पोंगा और बालिबा गांव के बीच स्थित घने जंगलों में बुधवार सुबह करीब 10 बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ कैंप शिफ्ट करने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

जंगल के भीतरी हिस्से में जब जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी शुरू की तो माओवादियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर भारी पड़े।

सूत्रों के मुताबिक, जवानों की ओर से की गई सटीक फायरिंग में चार नक्सली ढेर हो गए हैं, जबकि कई अन्य के घायल होने की संभावना है। हालांकि, घने जंगल और दुर्गम रास्तों के कारण पुलिस ने अभी तक शवों की बरामदगी और आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि इस दस्ते में मिसिर बेसरा के साथ-साथ मोछू, सागेन अंगारिया और अश्विन जैसे कुख्यात नक्सली भी मौजूद थे। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। घायल कोबरा जवान की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चाईबासा से रांची शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें