मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

शादी में ससुराल गए युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शादी में ससुराल गए युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पलामू चचेरे साले की शादी में ससुराल गए एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। ससुराल से 500 मीटर दूर शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है।शनिवार को शव का दाह संस्कार किया गया। यह मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाजार स्थित कुसुम टोला का है। युवक की पहचान यहां के रहने वाले 25 साल के मंटू भुइयां, पिता रामवृक्ष भुइयां के रूप में हुई है।मंटू की मां हिरोइया देवी और भाई चंदन कुमार ने मृतक के सास और साले पर मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ससुराल में रहते हुए मंटू ने घर में बंद कर सास और साले पर मारपीट करने की जानकारी दी थी। बाद में खुदकुशी करने की जानकारी दी गई। उनके घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग पुलिस के सहयोग से शव को फंदे से उतार दिया था। पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय रास्ते में टेंपो में शव दिखाया गया।मृतक की मां के अनुसार 14 अप्रैल को मंटू अपने घर से 10 किलोमीटर दूर हुटार पंचायत के चाड़ो ससुराल गया था। उसके चचेरे साले का तिलक था। शादी कार्यक्रम में ही सास और साले ने पिटाई की और फिर फंदे पर लटका दिया। मां ने मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने की जानकारी दी है।इसी तरह भाई चंदन ने आरोप लगाते हुए कहा कि रात में जब उसकी पिटाई की जा रही थी तो फोन पर मंटू ने मारपीट की जानकारी दी थी। आधे घंटे बाद उसकी फांसी लगाकर मौत हो जाने की जानकारी दी गई। उन्हें पूरा संदेह है कि मारपीट कर मंटू की हत्या की गई और फिर खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।मंटू भुइयां के दो बच्चे हैं। दोनों लड़की है। एक चार साल की और एक दो साल की है। बड़ी बेटी ने भी नानी और मामा द्वारा पिता के साथ मारपीट करने की जानकारी दी।रामगढ़ के थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि मौत का कारण क्या था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें