मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी पर सीईओ लेंगे फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी(सीईओ) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी पर फैसला लेंगे। चुनाव समाप्ति तक आकस्मिक अवकाश और मुख्यालय छोड़ने की स्वीकृति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देंगे। डीजीपी अजय कुमार सिंह के आदेश पर आइजी अभियान सह-स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।

झारखंड के विभिन्न जिलों के एसएसपी, एसपी, पुलिस के अन्य विंग के एसपी और समादेष्टा को पत्र भेज कर अवगत करा दिया गया है। भेजे गये पत्र के अनुसार 16 मार्च को लोकसभा आम चुनाव की घोषणा कर दी गई। चुनाव की घोषणा के साथ पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। लोकसभा आम चुनाव 2024 की समाप्ति तक विधि-व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उक्त अवधि में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव से आकस्मिक अवकाश, मुख्यालय छोड़ने की स्वीकृति के बाद ही अवकाश में प्रस्थान करेंगे या मुख्यालय छोड़ेंगे। साथ ही अपने अधीनस्थ निर्वाचन सम्बद्ध सभी पुलिस पदाधिकारियों के अवकाश की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें