मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

सीईओ ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नव प्रकाशित मतदाता सूची एवं मतदाता पंजीकरण संबंधी आंकड़ों से कराया अवगत

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने झारखंड राज्य अंतर्गत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को नव प्रकाशित मतदाता सूची एवं उससे जुड़े तमाम बिंदुओं से अवगत कराया गया। श्री रवि कुमार ने सभी से अपील की कि वे भी अपने स्तर पर एक जागरूकता का माहौल बनाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इस नई सूची में अपना नाम चेक करें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के पास भी अगर किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव आते हैं तो उन्हें भी निर्वाचन कार्यालय तक पहुंचाएं। बैठक में मौजूद लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यों के प्रति संतुष्टि व्यक्त करते हुए लगातार हुए जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की। सभी प्रतिनिधियों को बताया गया कि अद्यतन मतदाता सूची को सीईओ झारखंड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। इस जानकारी को वे अपने-अपने स्तर पर भी जरूर प्रचारित करें ताकि आम मतदाता भी वेबसाइट पर जाकर किसी भी संभावित विसंगति को स्वयं चेक कर ले।

सभी राजनीतिक दलों से पुन: अनुरोध किया गया कि वे ईवीएम और वीवीपैट को लेकर राज्य भर में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के बारे में भी आवश्यक प्रचार प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस जागरूकता अभियान से लाभान्वित हो सकें।

इस बैठक के दौरान सभी प्रमुख दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ओएसडी गीता चौबे, अवर सचिव देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सिस्टम एनालिस्ट एस एन जमील आदि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें