मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव ने अपने भाई को मारी गोली, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लोहरदगा,

29 दिसंबर जिला में शहरी क्षेत्र के रघुनंदन लेन में गुरुवार देर

रात आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने अपने छोटे भाई चंदन

अग्रवाल उर्फ टीनू अग्रवाल को गोली मार दी। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस

को मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव

सूरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। घायल का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में

चल रहा है।

बताया जाता है कि रघुनंदन लेन निवासी स्वर्गीय संतोष

अग्रवाल के पुत्र सूरज अग्रवाल का उनके छोटे भाई टीनू अग्रवाल उर्फ चंदन

अग्रवाल के बीच किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी बीच देर

रात विवाद काफी बढ़ गया, जिसके बाद सूरज अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर

से चंदन अग्रवाल को गोली मार दी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

इस

संबंध में लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर

लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक रूप से

पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें