मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के लोगों के आक्रोश का खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा : झामुमो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष 16 वें दिन शनिवार को झामुमो कोडरमा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में उपवास रखा।

मौके पर रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि आज हम 16वें दिन उपवास पर बैठे हैं और जब तक हमारे नेता हेमंत सोरेन को न्याय नहीं मिलता है तब तक हम इसी तरीके से अपना कार्यक्रम जारी रखेंगे। पंचायत पंचायत भी हम न्याय यात्रा कर रहे हैं। पूरा झारखंड ही उनके लिए न्याय की गुहार लगा रहा है। आने वाले दिनों में आपको दिखेगा की पूरे झारखंड के लोगों में जो आक्रोश है उसका खामियाजा केंद्र की सरकार को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

झामुमो कोडरमा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार की ओर से जबरन प्रताड़ित करने के विरोध में चल रहे उपवास कार्यक्रम में हम यहां रांची आए हुए हैं। इसके साथ पंचायत में भी न्याय यात्रा के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता लोगों को बता रहे हैं कि किस तरीके से एक युवा मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन जो राज्य का विकास कर रहे थे। यहां के लोगों को हक अधिकार दिला रहे थे उनको केंद्र की भाजपा सरकार ने जबरन राजनीतिक लाभ के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है।

इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें