मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

बसंत सोरेन ने नलिन सोरेन के पक्ष में वोट करने की अपली की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका,।जिले के जामा प्रखंड क्षेत्र के सिकटिया पंचायत के

कुशबेदिया मैदान में शनिवार को झामुमो के चुनावी सभा में बतौर स्टार

प्रचारक बसंत सोरेन ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर झामुमो

प्रत्याशी नलिन सोरेन भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री बसंत

सोरेन ने बताया कि जनता को अपने विचारों को व्यक्त करने का समय आ गया है।

अपना भविष्य किसके हाथों में सौंपना है वह वक्त आ गया है। इसके पहले के

लोकसभा चुनाव में लोगों ने जिस प्रत्याशी पर विश्वास जताया था। वह खरा नहीं

उतर पायी है।

केंद्र की सरकार आरक्षण पर डाका डालने का प्रयास कर

रही है। अगर आरक्षण में छेड़छाड़ किया गया तो इसका खामियाजा जनता को भुगतना

पड़ेगा। उन्होंने झामुमों के प्रत्याशी नलिन सोरेन के विषय में बताया कि

झारखंड राज्य दिलाने में उन्होंने खूब लड़ाइयां लड़ी है। पुलिस के डंडे भी

खाये हैं। शिकारीपाड़ा विधानसभा से 37 वर्षों से विधायक चुनते आ रहे हैं।

वहां की जनता आज भी उनको काफी प्यार देते आ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि

झामुमों ने उन्हें लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी नलिन सोरेन ने

अपने संबोधन में बताया कि वह 7 बार से लगातार शिकारीपाड़ा विधानसभा से बतौर

विधायक चुनते आ रहे हैं। गुरुजी ने उनपर विश्वास जताकर हमें प्रत्याशी

बनाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें