संविधान को रौंदने और तार तार करने में लगी है केंद्र सरकार : मंत्री
रांची। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान को रौंदने और तार तार करने में लगी है। समय रहते हमलोंग नहीं जागे तो आज जिस तरह संकल्प सभा में बोल रहे हैं। वह बोलने की आजादी भी छीन जाएगी। फिलहाल राष्ट्र और देश में जो स्थितियां बनी है। देश में जो कानून लाए जा रहे हैं। जब कोई भी इसके खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसे ईडी और सीबीआई जेल में डालने का काम करती है। क्या गलती थी हमारे हेमंत सोरेन की। आप सभी किसान है सभी एक दो कट्टा जमीन खरीदते हैं। लेकिन भाजपा जानती है। झारखंड के आदिवासी-मूलवासी भोले होते हैं।
ठाकुर रांची के पुराने विधानसभा में झामुमो की ओर से आयोजित संकल्प सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह ईडी-सीबीआई ने बगैर सबूत हेमंत सोरेन को जेल में डाला। इससे भाजपा ने झारखंड के साढ़े तीन करोड़ गरीब आदिवासी की हाय ली है।
मौके पर मंत्री हफिजुल अंसारी ने कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन की सरकारी बनी और उसी दिन से भाजपा हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने एका काम किया। एक बार फिर हम सभी मिलकर हेमंत सोरेन के सपनों को साकार करेंगे।
विधायक दीपक विरुआ ने कहा कि झारखंड निर्माण में गुरुजी शिबू सोरेन ने जो संकल्प लिया था। उसे पूरा करने के लिए संकल्प रैली की है। हेमंत सरकार को केन्द्र सरकार की साजिश करने के फंसाया गया है। 24 वर्ष में किसी भी सरकार ने नहीं किया उसे चंपाई सोरेन ने संकल्प लिया है आठ महीने में उसे पूरा किया जाएगा।





