मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र पर प्रहार कर रही केंद्र सरकार : स्टीफन मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

6 फरवरी । झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में मंगलवार को

विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11:07 बजे शुरू हुई। राज्यपाल के अभिभाषण पर

चर्चा करते हुए विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी का

दुरुपयोग कर लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है। आज हमारी बारी है तो कल किसी और

की बारी होगी। हेमंत सरकार के पास बहुमत था। सरकार बहुत बढ़िया चल रही थी।

शिबू सोरेन और उनके परिवार के प्रति व्यक्तिगत द्वेष की भावना से हेमंत

सरकार गिराई गयी है। इससे राज्य के आदिवासी जनमानस की भावना को ठेस पहुंचा

है।

कुंदन की तरह तप कर निकलेंगे हेमंत सोरेन : दीपिका पांडे

कांग्रेस

विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि कल राज्यपाल जब सदन में अभिभाषण दे

रहे थे तब उनका आचरण सबने देखा। उनकी बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि वे

सरकार की उपलब्धियों से सहमत नहीं है।दीपिका पांडे ने कहा कि इनके सांसद

निशिकांत दुबे पहले दिन से इस सरकार को गिराने की साजिश कर रहे।

दीपिका

के बयान पर सदन में हंगामा शुरू विपक्ष के सभी विधायक वेल में आये। दीपिका

पांडे सिंह अपने भाषण के दौरान भावुक होकर कहा कि हेमंत सोरेन को साजिश

करके जेल भेजा गया है लेकिन जब वह बाहर निकाल कर आयेंगे तब कुंदन की तरह तप

कर निकलेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें