मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह में एफसीआई संवेदक के ठिकानों पर पांच घंटों तक चली सीबीआई की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बुधवार को गिरिडीह जिले में भारतीय खाद्य निगम के संवेदक रामजी पाण्डेय के घर और गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान सीबीआई ने घर के सदस्यों को रोक लिए और सरकारी अनाज से संबंधित कागजात खंगाले। टीम सुबह छह बजे संवेदक के शास्त्रीनगर स्थित घर पहुंची। टीम में सात अधिकारी शामिल थे।जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह छह बजे सीबीआई के अधिकारियों ने पीजी गोदाम के अलावा संवेदक के घर शास्त्रीनगर में दबिश दी और करीब पांच घंटों तक छानबीन की। हालांकि, टीम के अधिकारियो ने इस बाबत कुछ भी बताने से मना किया लेकिन सूत्रों के मुताबिक गरीबों के बीच राशन की दुकानों के जरिये बंटने वाले अनाज से संबंधित कई सारे कागजात टीम ने खंगाले। साथ ही निवेश से जुडे दस्तावेजों का भी अवलोकन किया।कोरोना काल में लाखो टन अनाज भारत सरकार ने जरूरतमंदों के बीच विवरण के लिए भेजा था। इसमें करीब 29 सौ क्विन्टल से अधिक अनाज पीडीएस केन्द्रों के बजाए ऊपर ही खपा दिया गया, जिसका मुल्य 90 लाख से अधिक आंका गया है। टीम के अधिकारी कई सारे महत्वपूर्ण कागजात अपने साथ ले गये हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक पूरा मामला सरिया पीजी गोदाम से जुड़ा माना जा रहा है, जिसमें अनाज की हेराफेरी में डीएसडी व कई अन्य लोग शामिल हैं। यह मामला सीबीआई के जोनल अधिकारी देख रहे थे लेकिन मामला गंभीर होने के कारण अब केन्द्रीय टीम देख रही है।गौरतलब है कि गिरिडीह में कोरोना काल के दौरान अनाज का बड़ा घोटाला हुआ था। हजारों टन अनाज के गायब होने एवं हेराफेरी करने के मामले सुखिर्यो में रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें