मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

साहिबगंज के मिर्जा चौकी में सीबीआई की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
साहिबगंज के मिर्जा चौकी में सीबीआई की छापेमारी

साहिबगंज। साहिबगंज के मिर्जा चौकी में सीबीआई की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की है। सूत्रों ने बताया कि 1250 करोड़ के अवैध खनन की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम साहिबगंज पहुंची है। उल्लेखनीय है कि नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले की जांच ईडी कर रही थी। वहां के प्रधान विजय हांसदा इस मामले में गवाह थे लेकिन बाद में वह पलट गये। इसके बाद सीबीआई ने साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में विजय हांसदा के जरिये दर्ज कोर्ट कंप्लेन और एसटी-एससी थाने में दर्ज केस को टेकओवर कर लिया। सीबीआई ने अपने एफआईआर में मुख्य आरोपित पंकज मिश्रा, विष्णु कुमार यादव, पवितर कुमार यादव, राजेश यादव, संजय कुमार यादव, बच्चू यादव, संजय यादव, सुवेश मंडल सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई इस मामले में आरोपित बनाये गये विभिन्न व्यक्तियों के खिलाफ जांच की जा रही है। सीबीआई के डीएसपी कृष्ण कुमार सिंह को केस का आईओ बनाया गया है। इसके साथ साहिबगंज में अवैध खनन के मामले में झारखंड माइंस एंड मिनरल्स एक्ट, आर्म्स एक्ट और एसटी-एससी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें