मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के कोडरमा में होटल व्यवसायी के घर पुलिस और ईडी की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के कोडरमा में होटल व्यवसायी के घर पुलिस और ईडी की छापेमारी

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लरियाडीह पंचायत के वृंदा गांव में एक होटल व्यवसायी के घर पर छापेमारी में करोड़ों रुपये बरामद होने की सूचना है। बीती रात दो बजे से कोडरमा पुलिस सुखदेव रजक के घर पर रेड कर रही है। मंगलवार की सुबह मौके पर दो काले रंग के बैग के साथ इनकम टैक्स की टीम भी पहुंची।जानकारी के अनुसार छापेमारी में करोड़ों रुपये नकदी के अलावा सोना और मादक पदार्थ भी बरामद होने की सूचना है। बताया जाता है कि सुखदेव रजक हजारीबाग जिले के बरही में होटल का संचालन करता है। इसके अलावा वह अवैध कार्यों से भी जुड़ा हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ कोडरमा एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह खुद मौजूद हैं। बरामद नकदी गिनने के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगायी गयी है। इसके अलावा दो काले बैग लेकर इनकम टैक्स विभाग के चार लोग भी वहां पहुंच गए हैं।गांव के सूत्रों ने कहा कि सुखदेव रजक की उम्र 40 वर्ष है और उसने हाल में ही यूपी के जौनपुर में भी व्यवसाय शुरू किया था। छापेमारी में अबतक 70 लाख रुपये से अधिक की गिनती हो चुकी है और गिनती अभी जारी है। साथ ही भारी मात्रा में गोल्ड और अफीम के कुछ पाउच भी मिलने की बात सामने आ रही है। कोडरमा पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर रखा है। इधर, छापेमारी की भनक लगते ही मकान मालिक सुखदेव रजक फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें