मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

हाई कोर्ट में बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं धर्मांतरण से जुड़े मामले की सुनवाई अब 17 सितंबर को होगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में राज्य में बांग्लादेश के घुसपैठियों एवं धर्मांतरण से जुड़े मामले की सुनवाई अब 17 सितंबर को होगी। यह जनहित याचिका दानियल दानिश ने हाई कोर्ट में दायर की है। मामले में हाई कोर्ट की खंडपीठ के आदेश पर केंद्र सरकार की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया लेकिन तकनीकी कारणों से गुरुवार काे सुनवाई टल गई।पिछली सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट में जुड़े सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया जनरल तुषार मेहता ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से संथाल परगना में ट्राइबल आबादी कम होना गंभीर मामला बताया था। साथ ही कहा था कि केंद्र सरकार इस पर गहन अध्ययन कर रही है। केंद्र सरकार इस संवेदनशील विषय पर अपने सभी स्टेक होल्डर यथा आईबी, बीएसएफ आदि से विचार विमर्श कर एक कंप्रिहेंसिव जवाब दाखिल करेगी। वहीं हाई कोर्ट ने राज्य एवं केंद्र सरकार से पूछा था कि झारखंड के किन-किन जिलों में ट्राइबल्स का धर्मांतरण किया जा रहा है और इसे रोकने के लिए क्या-क्या कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट को यह भी बताया गया था कि राज्य में चंगाई सभा के माध्यम से ट्राइबल लोगों को लालच देकर अन्य दूसरे धर्म में लाया जा रहा है। इस पर रोक लगाने की जरूरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें