मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

डोरंडा में कार का शीशा तोड़कर पांच लाख ले उड़े बदमाश,जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: डोरंडा में कार का शीशा तोड़कर पांच लाख ले उड़े बदमाश,जांच में जुटी पुलिस

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपये लेकर अपराधी फरार हो गये। यह घटना गुरुवार की दोपहर डोरंडा थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के पास हुई है। जहां कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपयों से भरा बैग लेकर अपराधी फरार हो गये। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है। डोरंडा के हर्क बहादुर तमांग दोपहर में राजेंद्र चौक के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पांच लाख रुपये निकाले और बैग में रखकर अपनी कार में रखा। घर जाने के दौरान रास्ते में जैप के अंदर मंदिर के पास कार खड़ी कर मंदिर में दर्शन करने गए. थोड़ी देर बाद बाहर निकले तो देखा कार का शीशा टूटा है। जब उन्होंने कार के अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए। कार से पांच लाख रुपयों से भरा बैग गायब था। उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें