मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में बेकाबू कार सवार ने राह चलते लोगों को रौंदा, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज थानांतर्गत बेकाबू क्रेटा कार ने शुक्रवार देर रात रूमी गेट के पास वाहन सवारों और राहगीरों को रौंद दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ ने कार का काफी दूर तक पीछा किया और चालक को पकड़ते हुए जमकर पिटाई की। घटना से आक्रोशित लोगों के चंगुल से पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद चालक को छुड़ाया और उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की। वहीं, पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित हुसैनाबाद चौकी ​अंतर्गत रूमी गेट के पास रात 12 बजे बेकाबू कार ने सबसे पहले एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। इसके बाद चालक ने वहां से कार की स्पीड बढ़ा दी और भागने लगा। इस दौरान एक बाद एक कई वाहन सवारों और राहगीरों को रौंदते हुए काफी दूर तक गाड़ी भगा ले गया। लोगों और पुलिस ने उसका पीछा किया तो कार हुसैनाबाद में एक पोल से टकरा गई, जिसके बाद भीड़ ने कार पर हमला कर दिया और चालक को पकड़ कर जमकर पीटा।पुलिस ने किसी तरह कार चालक को भीड़ से बचाया और थाने ले गई, लेकिन भीड़ ने कार को तोड़ डाला। यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाके घंटाघर और रूमी गेट के पास की है, जहां रात का समय भीड़ कम थी, नहीं तो और लोग भी चपेट में आ सकते थे।ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि राजाजीपुरम का रहने वाला आरोपित चालक आयुष्मान उपाध्याय को पकड़ लिया गया है। पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में जुबैर अहमद के परिवार के तीन लोग शामिल हैं। चालक काफी नशे में कार चला रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें