मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

तीन दिनों से बंद है अभ्यर्थी का मोबाइल, परिवार चिंतित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तीन दिनों से बंद है अभ्यर्थी का मोबाइल, परिवार चिंतित

हरिहरगंज (पलामू): नीट परीक्षा सॉल्वर गैंग से कथित संबंध के मामले में पकड़ी गई महिला अभ्यर्थी को लेकर उसके परिवार ने चिंता जताई है। अभ्यर्थी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का मोबाइल पिछले तीन दिनों से बंद है और उन्हें अब तक मामले की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि छोटे बेटे के मोबाइल पर फोन कर घटना की सूचना दी गई थी, जिसके बाद उनका बड़ा बेटा गोवा से बिहार के लिए रवाना हो गया है। परिवार को उम्मीद है कि उसके पहुंचने के बाद मामले की सही जानकारी मिल सकेगी।

पिता के अनुसार, उनकी बेटी पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही है। उसने वर्ष 2016 में हरिहरगंज से मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉप किया था तथा इंटरमीडिएट में भी राज्य के टॉप छात्रों में शामिल रही थी। वर्ष 2021 में उसने ओडिशा में आयुर्वेदिक चिकित्सा (BAMS) की पढ़ाई शुरू की थी और वर्तमान में उसके कोर्स का अंतिम वर्ष चल रहा था।

गौरतलब है कि पलामू का हरिहरगंज क्षेत्र बिहार की सीमा से सटा हुआ है। यह इलाका लंबे समय तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहा है। अभ्यर्थी का घर बिहार के औरंगाबाद जिले की सीमा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें