मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री आवास योजना काे लेकर तमाम जगहों पर किया गया कैम्पों का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री आवास योजना काे लेकर तमाम जगहों पर किया गया कैम्पों का आयोजन

कानपुर। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में एक प्रधानमंत्री आवास योजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम द्वारा कैम्पाें का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत योजना से संबंधित सवालों के जवाब भी दिये गये और नए आवेदन पत्र भी प्राप्त किये गए। साथ ही लोगों को योजना के प्रति जागरूक भी किया गया।केंद्र सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना का सभी को लाभ दिलाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देशन पर शहर के तमाम इलाकों में नवीन आवेदन पत्रों की प्राप्ति एवं लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चाचा नेहरू अस्पताल कोपरगंज, माधुर वैश्य धर्मशाला रायपुरवा, सुतरखाना रैन बसेरा, विष्णुपुरी पुराना कानपुर, बजरिया थाना बकरमंडी में कैम्प का आयोजन किया गया।नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार पीएम आवास योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सके। इसके लिए शहर के तमाम इलाकों में कैम्पों का आयोजन किया गया है। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर योजना के विषय में जानकारी ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें