मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य भर में चला मतदाता सूची में नाम जांचने का अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने IamVerifiedVoter अभियान का शुभारंभ राजधानी के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जांचने के लिए जागरूक करना है। इसके तहत सभी जिलों के बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही मतदाताओं को बताया जा रहा है कि वे वोटर हेल्पलाईन ऐप, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय झारखण्ड की वेबसाईट एवं भारत निर्वाचन आयोग के वोटर पोर्टल पर जाकर भी अपना नाम देखकर सत्यापित कर सकते हैं। रांची में अभियान के शुभारंभ के अवसर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान करना हम सब का अधिकार और कर्तव्य है। मतदाता वोटर आईडी की अनुपलब्धता में 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर भी वोट कर सकते है। किंतु जो सबसे जरूरी अनिवार्यता है वह है मतदाता सूची में नाम होना। अगर वोटर लिस्ट में किसी का नाम नही है तो वह मत देने के अधिकार से वंचित हो जाता है। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर लें, अगर किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति है तो उसे दूर करवा लें ताकि मतदान के दिन कोई दिक्कत नहीं हो।

सभी जिलों में चलाया गया सोशल मीडिया अभियान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश के आलोक में राज्य के सभी जिलों में सोशल मीडिया अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में देखकर सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की सूचना पोस्ट की कि उन्होंने अपने नाम का सत्यापन कर लिया है।

मुख्यालय से पदाधिकारियों को अभियान के निरीक्षण हेतु भेजा गया था जिलों में

रांची में मुख्य कार्यक्रम के अलावा जिलों में भी इस अभियान की देखरेख के लिए यहां से अधिकारियों को भेजा गया था। कोल्हान क्षेत्र में निरीक्षण हेतु संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, पलामू क्षेत्र के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार, खूंटी के लिए ओएसडी गीता चौबे, कोडरमा के लिए अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, संथाल क्षेत्र के लिए एस एन जमील को जिम्मेदारी दी गयी थी।

रांची के कार्यक्रम में प्रशासक रांची नगर निगम अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, अवर सचिव देव दास दत्ता, उपसमाहर्ता भूमि सुधार मुकेश कुमार,जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन सहित रांची जिला के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें