मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के 70 जगहों पर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ चला अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची के 70 जगहों पर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ चला अभियान

रांची। राजधानी रांची में बुधवार की रात अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के आदेश पर जिले के सभी थाना प्रभारी और डीएसपी ने करीब 70 जगहों पर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 183 लोगों को पकड़ा गया। उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जिन जगहों पर अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया गया। उनमें नामकुम, कांके, बिरला मैदान, विद्यानगर, नरकोपी, लालपुर, हरमू सहित 70 से अधिक स्थान शामिल हैं।इस दौरान बेवजह जमा होकर अड्डेबाजी करने वाले कई युवकों को पुलिस ने खदेड़ कर भगाया गया। साथ ही, कई लोगों को हिदायत देकर छोड़ा। पुलिस पदाधिकारियों ने अड्डेबाजी करने वाले लोगों से सख्त लहजे में कहा कि अगली बार इस तरह का अड्डेबाजी करने पर जेल भेज दिया जाएगा। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे मुखर होकर अड्डेबाजी करने वालों की जानकारी दे। अगर आप किसी भी जगह पर अड्डेबाजी करते देखते हैं या उसकी सूचना मिलती है, तो तुरंत हमें जानकारी दें, इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी ने बताया कि अक्सर अड्डेबाजी करने वाले लोग नशा करते हैं और आपराधिक घटनाओं की योजना भी बनाते हैं। ऐसे में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए अड्डेबाजी पर लगाम लगाना काफी जरूरी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें