मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

कलकत्ता हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस सुजय पाल ने संभाली कमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कलकत्ता हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस सुजय पाल ने संभाली कमान

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। न्यायमूर्ति सुजय पाल को उच्च न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे लंबे समय से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे। 9 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में उनके नाम की सिफारिश को मंजूरी दी गई थी।उल्लेखनीय है कि, कलकत्ता उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश टी. शिवगणनम सितंबर, 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद न्यायमूर्ति सौमेन सेन को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। बाद में न्यायमूर्ति सेन के नाम की सिफारिश मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए होने के बाद वे वहां कार्यभार संभालने चले गए। इसके पश्चात न्यायमूर्ति सुजय पाल को कलकत्ता उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। अब उन्हें पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।न्यायमूर्ति सुजय पाल का जन्म और पालन-पोषण मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने जबलपुर के एक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद लंबे समय तक अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस की। वर्ष 2011 में उन्हें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने कई वर्षों तक न्यायिक दायित्वों का निर्वहन किया। जुलाई, 2025 में उनका तबादला कलकत्ता उच्च न्यायालय में किया गया था।न्यायिक अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के लिए पहचाने जाने वाले न्यायमूर्ति सुजय पाल के नेतृत्व में उच्च न्यायालय से न्यायिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद की जा रही है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें