मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

नव सृजित सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए कैडेट्स का चयन 21 से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

19 मार्च। रांची में खुले नये सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए योग्य

कैडेट्स का चयन 21-23 मार्च को होगा। प्रतिभा चयन के संबंध में रांची डीएसओ

के स्तर से सूचना जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक, बिरसा मुंडा फुटबॉल

स्टेडियम, मोरहाबादी में फुटबॉल खेल के लिए निर्धारित अवधि में ट्रायल

होगा।

इसी तरह कुश्ती के लिए गणपत राय इंडोर स्टेडियम, होटवार में

तथा बैडमिंटन के लिए ठाकुर विश्वनाथ इंडोर स्टेडियम, होटवार में ट्रायल

होगा। हर सेंटर के लिए 25-25 योग्य बालक, बालिकाओं का चयन होगा।पूर्व में

सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए हुए ट्रायल में चयनित प्रशिक्षुओं की समीक्षा

करते उन्हें वरीयता दी जाएगी। राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में

भागीदारी कर चुके खिलाड़ियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। प्राथमिकता के

आधार पर 16-18 वर्ष के आयुवर्ग के खिलाड़ियों को महत्व दिया जाएगा, ताकि

उन्हें लंबे समय तक ट्रेनिंग देकर उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए तैयार किया जा

सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें