मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:39 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अमेठी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय

अमेठी दौरे पर रहेंगे। अमेठी में वह भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी एवं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते

हुए आम जनमानस से भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए जिताने की अपील करेंगे।

रविवार

दोपहर बाद 2:50 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेठी

जनपद मुख्यालय गौरीगंज के जामों रोड स्थित माधवगढ़ के मैदान में विशाल

जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन के लिए जिला

प्रशासन के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी

द्वारा अमेठी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक कोने से जनता को मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ की जनसभा में पहुंचाने की व्यवस्था कर रखी है। अमेठी में

मुख्यमंत्री का कुल एक घंटे का कार्यक्रम लगा हुआ है। इस दौरान वह 45 मिनट

अमेठी लोकसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के

साथ अन्य कई मंत्री और पार्टी के बड़े नेता व विधायक मौजूद रहेंगे।

अमेठी

में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के उपरांत शाम 03: 55 बजे मुख्यमंत्री

योगी वापस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम

को लेकर भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई पड़ रहे हैं। वह

लगातार प्रयास कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री कि इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाया

जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें