मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों के जेवर लेकर उच्चके फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू।जिले के सतबरवा के अंसार मुहल्ले में स्थित साक्षी ज्वेलर्स सह बर्तन दुकान पर पार्क की गयी बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों रुपए के जेवर लेकर उच्चके बुधवार रात फरार हो गए। दुकान मालिक ज्वेलरी डिक्की में रखकर एक व्यक्ति से मिलने गया था। एनएच 75 रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर घटना होने से लोगों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर सहायक अवर निरीक्षक राजीव रंजन (टू) बसंत दुबे एवं राजीव रंजन (वन) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन प्रारंभ कर दी है।बताया जाता है कि दुकान संचालक सह मालिक बजरंगी सोनी दुकान बढ़ाने की तैयारी में था। उसने हर दिन की तरह दुकान से जेवर निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रखा था एवं सड़क की दूसरी छोर पर एक व्यक्ति से मिलने गया हुआ था। अगल-बगल की दुकानें खुली हुई थीं। दुकानदार के अनुसार मुश्किल से दो मिनट के लिए सड़क के उस पार जाने के बाद लौटने पर देखा कि उसकी बाइक की डिक्की का ताला टूटा हुआ है। डिक्की में रखा जेवर गायब पाकर उसके होश उड़ गए और वह बदहवासी में इधर-उधर खोजने के लिए दौड़ने लगा।ग्रामीणों ने बताया कि बजरंगी सोनी बड़ी मुश्किल से उधर लाकर जेवर बेचने का काम करता था। इससे पूर्व मेलाटांड़ मेन बाजार में स्थित नंदलाल सोनी की दुकान पर लगायी गई बाइक से उचक्के लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए थे। दूसरी बार घटना होने से लोग सकते में पड़ गए हैं।घटना की जानकारी मिलने पर दुकान पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें