मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

भाविप : प्रयाग शाखा ने बच्चों को वितरित की सामग्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाविप : प्रयाग शाखा ने बच्चों को वितरित की सामग्री

प्रयागराज। भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा ने कम्पोजिट स्कूल आदर्श सीपीआई, नगर क्षेत्र में कक्षा 5 तक के 112 बच्चों को सामग्री सहित पेंसिल डिब्बा एवं रजिस्टर तथा कक्षा 6 से 8 तक के 43 बच्चों को स्कूल बैग एवं रजिस्टर वितरित किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।शुक्रवार को स्वरूपरानी अस्पताल के पास स्थित विद्यालय में जब भारत विकास परिषद् के पदाधिकारी पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने सभी का स्वागत किया और इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया। परिषद की ओर से डॉक्टर अल्पना अग्रवाल ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि तुम लोग देश के भविष्य हो। कभी हिम्मत मत हारना और हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना।वरिष्ठ सीए डॉ नवीन चंद्र अग्रवाल ने भी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संचालन डॉक्टर सुनील कान्त मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डॉ नवीन चंद्र अग्रवाल, जी के खरे, डॉ पुरुषोत्तम दास केसरवानी, प्रोफेसर अशोक मित्तल, प्रोफेसर पूनम मित्तल, निशीथ जौहरी के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों ने भी सामग्री वितरित करने में सहयोग दिया। सामग्री पाकर बच्चों की प्रसन्नता उनके चेहरे पर झलक रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें