मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के रांची में करंट लगने से बस पर सवार तीन बारातियों की मौत, पांच की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड की राजधानी रांची में रविवार रात बारातियों से

खचाखच भरी एक बस बिजली तार के संपर्क में आ गई। इससे पूरी बस में करंट दौड़

गया। हादसे में बस की छत पर बैठे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि

पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे बारातियों को रांची के

राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर किया गया है।

बताया

गया है कि यह बस सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र के बारूहातु गांव से

राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू जा रही थी। गांव में

प्रवेश करने से पहले ही बस विद्युत तार के संपर्क में आ गई। मृतकों की

पहचान दिनेश सिंह मुंडा (36), मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) के रूप

में हुई है। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने बैठकर बात की

और तय किया कि शादी नहीं रुकनी चाहिए। इसके बाद किसी तरह से शादी संपन्न

कराया गया।

लोगों ने बताया कि बस में 80 से 90 बाराती सवार थे।

अंदर बस फुल थी। बस की छत पर भी काफी संख्या में लोग बैठे थे। करंट लगने के

बाद बस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गयी। तत्काल बस को रोककर उस पर

सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया। घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल

पहुंचाया गया। घायलों में लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन

मुंडा और चरण मुंडा हैं। बारातियों ने बताया कि इस दुर्घटना की खबर लड़की

वालों को हुई तो वे भी गमगीन हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें