मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

दुमका में हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से बस में लगी आग, दो झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका। जिले के दिग्घी ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्री अमडा में हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से एक बस में आग लग गई। बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना में बस के खलासी सहित दो झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि शनिवार सुबह शिव शक्ति बस (जेएच 04 एस 1796) बारात लेने तेलियाचक नवाडीह जा रही थी। इस दौरान हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से बस में आग लग गई। बस का चालक तुरंत बस छोड़ बाहर कूद गया लेकिन बस का खलासी सहित दो लोग फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों आग से झुलस गए हैं, जिन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाया लेकिन तब तक बस जलकर राख हो गई थी। गनीमत रही कि बस में यात्री सवार नहीं थे। दमकल कर्मी राज कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें मुफ्सिल थाना दुमका द्वारा सूचना मिली कि एक बस में आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाया। उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो बिजली का तार बस के पास था, जिसके पता चलता है कि आग इसी वजह से लगी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें