मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के दुमका में बस एजेंट को अपराधियों ने गोली मारी, हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के दुमका में बस एजेंट को अपराधियों ने गोली मारी, हालत गंभीर

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में मंगलवार सुबह अपराधियों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए बस स्टैंड एजेंट अरुण सिंह को गोली मार दी। घटना शहर के हाई-प्रोफाइल इलाके में स्थित डीआईजी कार्यालय के समीप हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह मंगलवार सुबह डीआईजी आवास के पास से गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अरुण सिंह को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अरुण सिंह पर यह तीसरा जानलेवा हमला है।

अरुण सिंह बस स्टैंड के अलावा अखबार के भी एजेंट हैं।

इससे पहले भी उन पर दो बार हमला हो चुका है, जिनमें एक बार उन्हें गोली लगी थी। एक ही व्यक्ति को बार-बार निशाना बनाए जाने से मामले के पीछे आपसी रंजिश या किसी गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संभावित हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें