मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

बुलंदशहर: बर्थडे पार्टी में तीन लोगों की हत्या करने वाला जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बुलंदशहर: बर्थडे पार्टी में तीन लोगों की हत्या करने वाला जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बर्थडे पार्टी में तीन युवकों की हत्या करने वाला बर्थडे ब्वॉय जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर हो गया है। एनकाउंटर में एसओजी प्रभारी असलम और एक अन्य सिपाही भी घायल हो गए।

बर्थ डे पार्टी में जीतू सैनी ने 0.32 के पिस्टल से युवकों पर गोलियां बरसाई थीं जिसमें भाजपा नेता के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। पार्टी में केक लगाने को लेकर हुए विवाद में जीतू सैनी ने आकाश, मनीष और अमनदीप की गोली मारकर हत्या की थी।

एनकाउंटर की जानकारी देते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा नगर पुलिस स्टेशन के इलाके में आज तड़के हमारी पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटर पर आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहा।

एसएसपी ने बताया कि उसे ढूंढने के लिए लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए खुर्जा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

बुलंदशहर में 25 अप्रैल को खुर्जा के सुभाष रोड स्थित जिम में तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई थी। मंगलवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया था कि थाना खुर्जा नगर में 25, 26 अप्रैल की दरमियानी रात घटना हुई थी। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों मौके पर पहुंचे और कई टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आठ आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

एसएसपी ने बताया था कि मुख्य आरोपी जीतू का जन्मदिन था, जिसने शाम के समय केक काटने के लिए कुछ लोगों को सीमा पोटरी पर बुलाया था। जहां पर इनका खाना पीना हुआ था। इसी बीच अमरदीप को पता चला कि पार्टी में उसे नहीं बुलाया गया है और केक काटने का कार्यक्रम जिम में रख लेता है। आरोपी जीतू को पता चलता है कि जिम में भी केक काटा जा रहा है, जिस पर आरोपी को लगता है कि अमरदीप उसे चैलेंज कर रहा है। आरोपियों की ओर से ईगो में वारदात को अंजाम दिया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक खुर्जा नगर को निलंबित किया गया है साथ ही चौकी प्रभारी व बीट आरक्षियों को भी निलंबित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें