मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

किसानों को कर्ज से राहत दिलाने वाला बजट : राजेश ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पेश किया गया बजट अन्नदाता किसानों को कर्ज से राहत दिलाने वाला बजट है। साथ ही गरीबों को सिर ढकने के लिए अबुआ आवास योजना झारखंड का सराहनीय बजट है। इसमें वित्तीय सूझबूझ की झलक साफ दिखाई देती है। क्योंकि बजट न सिर्फ सरकार के वित्तीय घाटा को कम करने में सफल है, अपूति अपने राजस्व सरप्लस से पूंजीगत खर्चों का भी वित्त पोषण कर पा रहा है। यह बजट किसानों, मजदूरों, छात्रों और महिलाओं सभी क्षेत्रों वर्गों का विशेष ख्याल रखा गया है।

ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार ने कई ऐसी लाभकारी योजनाएं की शुरुआत की जैसे-कृषि ऋण माफी योजना, सुखाड़ राहत , मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मरांग गोन्के जयपाल सिंह मुण्डा, प्रदेशीय छात्रवृति योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, सावित्रि वाई फूले किशोरी समृद्धि योजना , मुख्यमंत्री मेघा छात्रवृत्ति योजना, छात्रवृति शिक्षा प्रोत्साहन योजना, गंभीर बिमारी उपचार योजना, धोती-लूंगी, साडी योजना, अबुआ आवास योजना आदि शामिल है। साथ ही मैट्रिक छात्रवृत्ति राशि में लगभग तीन गुणा बृद्धि की गई।

प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि गठबंधन सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। झारखंड की साक्षारता दर में 07 फिसदी की बढ़ोतरी हुई। यह बजट आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें