बजट सत्र : सीएम के विभागों के प्रश्नों का उत्तर देंगे छह कैबिनेट मंत्री
रांची: राज्य सरकार ने झारखंड विधानसभा में आहुत 23 फरवरी से बजट सत्र के लिए राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के विभागों के सवालों के उत्तर देने व विधायी कार्यों के लिए छह कैबिनेट मंत्रियों को प्राधिकृत किया गया है। इस बाबत मंत्रीमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आलमगीर आलम गृह,कारा सहित मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ,कार्मिक,मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ,विधि विभाग से संबंधित सवालों का देंगे वही रामेश्वर उरांव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ,आईटी विभाग,श्री बादल खान एवं भूतत्व विभाग,मिथिलेश ठाकुर,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ,स्कूली शिक्षा विभाग,वन एवं पर्यावरण विभाग,सत्यानंद भोक्ता,नगर विकास एवं आवास विभाग,बन्ना गुप्ता,उर्जा विभाग से संबंधित सवालों का जवाब देंगे।





