मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

किसानों महिलाओं व युवाओं को समर्पित है बजट : केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने

कहा कि 'उम्मीद से अच्छा बजट आया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट गरीबों,

किसानों, महिलाओं, युवाओं के लिए समर्पित है। बजट के माध्यम से देश को

तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए एक मजबूत नींव रखने का काम किया गया है।

"वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट शानदार, जानदार है।

विपक्ष

की आलोचना करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को दृष्टिदोष

है। उम्मीद से अच्छा बजट है। विकसित भारत की ​नींव पड़ी है।

उन्होंने

कहा कि आन्ध्र प्रदेश में तो चुनाव नहीं है। बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा या

देश का वह ​हिस्सा विकास से पीछे है, उसे विकास की मुख्यधारा में लाने के

लिए प्रयास किया जा रहा तो उसमें कमी खोजना ठीक नहीं है।

केन्द्रीय बजट देश की 140 करोड़ जनता की आशाओं का प्रतिबिम्ब : जयवीर सिंह

उत्तर

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने केन्द्रीय बजट पर

प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट देश की 140 करोड़ जनता की

अपेक्षाओं, आकांक्षाओं का दर्पण है। यह बजट भारत को तीसरी आर्थिक

अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को साकार करने वाला दस्तावेज है।

जयवीर

सिंह ने कहा कि इस बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ है। इसके साथ ही भारत को

आत्मनिर्भर बनाने का एक रोड मैप भी है। उन्होंने कहा कि इस बजट में गांव,

गरीब, किसान, युवा, महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। उ0प्र0 को जनसंख्या

के अनुरूप अधिक आवंटन प्राप्त हुआ है। मंत्री ने कहा कि यह बजट

सर्वसमावेशी एवं सर्वस्पर्शी है। यह बजट विकास के लिए मील का पत्थर साबित

होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें