मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

सत्ता की चाबी हासिल करने पर ही दलितों को मिल सकती राजनितिक व आर्थिक शोषण से मुक्ति : मायावती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सत्ता की चाबी हासिल करने पर ही दलितों को मिल सकती राजनितिक व आर्थिक शोषण से मुक्ति : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि सत्ता की चाबी हासिल करने पर ही दलितों को सामाजिक, राजनितिक, आर्थिक शोषण, अन्याय और अत्याचार से मुक्ति मिल सकती हैं। प्रदेश में चार बार सरकार होने पर बसपा ने यह करके दिखाया है।मायावती ने रविवार काे राज्यों के पदाधिकारियों संग पार्टी कार्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधान न्यायाधीश के साथ कोर्ट पर हुई अप्रिय घटना और हरियाणा राज्य के पुलिस अधिकारी के आत्महत्या की घटना को दुखद बताया है। उन्हाेंने कहा कि ये घटनाएं संवैधानिक सरकार और सभ्य समाज दोनों के लिए चिंता का विषय है। इस पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन सरकार व जिम्मेदार संस्थानों से गंभीरता देखने को नहीं मिली, जो वास्तव में कानून के राज्य में होना चाहिए। यह चिंता का विषय है।बसपा प्रमुख ने कहा कि बसपा दूसरी पार्टियों की तरह धन्नासेठों के सहारे चलने वाली पूंजीवादी स्वाभाव वाली पार्टी नहीं है। बल्कि संविधान के मानवतावादी व जनक्ल्याणकारी सोच की अम्बेडकरवादी पार्टी है। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने मायावती को 09 अक्टूबर को बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर बसपा यूपी के महा आयोजन की हुई ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने भी उनके संदेश को गांव-गांव पहुंचाने ओर राज्य में बसपा के जनाधार को बढ़ाकर उन्हें सत्ता में भागीदार बनाने के लिए पूरी जी जान लगा देंगे। इस हौसले और समपर्ण भाव के लिए मायावती ने सभी का आभार प्रकट किया।मायावती ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला असुरक्षा को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि संविधान के जनहित व जनकल्याणकारी उद्देश्यों को त्याग कर, सरकारों के संकीर्ण राजनीति स्वर्थ में लिप्त होने से जन व देशहित प्रभावित हो रहा है। देश के स्वाभाविक विकास को बधित कर रहा है, जिस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें