मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

आय से अधिक संपत्ति मामले में बीएसएनएल अफसर को तीन साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आय से अधिक संपत्ति मामले में बीएसएनएल अफसर को तीन साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना

रांची : रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बीएसएनएल (भारत संचार निगम लि.) हजारीबाग के तत्कालीन तकनीकी अधिकारी राम विनोद सिंह को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को मामले में फैसला सुनाते हुए दोषी पर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि निर्धारित समय में जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर दोषी को एक वर्ष की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।

यह मामला वर्ष 2007 का है। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, रांची, ने इस संबंध में कांड संख्या आरसी 02(ए)/2007 दर्ज किया था। जांच एजेंसी के अनुसार, राम विनोद सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी वैध आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग 34 लाख रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की थी।

सीबीआई ने मामले की विस्तृत जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। ट्रायल के दौरान एजेंसी की ओर से कई दस्तावेजी साक्ष्य और गवाह पेश किए गए। सीबीआई के लोक अभियोजक दविंदर पाल सूद ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की।

अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलीलों, प्रस्तुत दस्तावेजों और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) तथा 13(1)(ई) के तहत दोषी पाया।

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच के दौरान आरोपी की चल और अचल संपत्तियों का आकलन किया गया था, जिसमें उनकी वैध आय की तुलना में काफी अधिक संपत्ति होने की पुष्टि हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें