मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

लाखों के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लाखों के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चतरा। प्रतिबंधित अफीम और ब्राउन शुगर तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। रविवार को गिद्धौर में पुलिस ने लाखों के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार की है। पुलिस ने 286 ग्राम ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रॉनिक माप तोल मशीन और विभिन्न कंपनियों का पांच मोबाइल फोन जब्त किया है।पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित गिद्धौर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिद्धौर फुटबॉल मैदान के समीप से अभियान चलाकर दोनों तस्करों गिद्धौर तेली टोला निवासी अभिमन्यु कुमार साव और प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियारा के नौकाडीह गांव निवासी नितेश कुमार उर्फ त्रिवेणी उर्फ वेणी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 60 लाख रूपये की प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की बरामदगी हुई है। उन्होंने कहा कि अफीम और ब्राउन शुगर की तस्करी की सूचना पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में गिद्धौर थाना प्रभारी कुमार गौतम और सशस्त्र बल के जवानों की टीम बनाकर अभियान चलाया गया।एसपी ने बताया कि इसी क्रम में तस्कर पकड़े गये। एक तस्कर भागने में सफल रहा। उसकी पहचान कर ली गई है। वह जल्द पकड़ा जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें