मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

जीजा हत्याकांड: साला और पत्नी की जमानत याचिका अदालत ने की खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जीजा हत्याकांड: साला और पत्नी की जमानत याचिका अदालत ने की खारिज

रांची। जीजा की हत्या की साजिश रचने के आरोपित साला विनोद उरांव और उसकी पत्नी राजमुनी देवी को अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी।

मामला फरवरी 2025 का है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर गेट नंबर एक के पीछे रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों से एक शव बरामद हुआ था। बाद में शव की पहचान गुमला निवासी संजय उरांव के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, संजय की चाकू मारकर हत्या की गई थी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था।

पुलिस जांच में करीब 11 महीने बाद मृतक की पहचान के साथ हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में कथित मास्टरमाइंड विनोद उरांव समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संजय उरांव का विनोद उरांव की पत्नी राजमुनी देवी से कथित अवैध संबंध था। इसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते विनोद ने पत्नी की सहमति से संजय की हत्या की साजिश रची थी।

आरोप है कि विनोद और राजमुनी ने अपने दो सहयोगियों अमरदीप खलखो और अनूप उरांव की मदद से संजय की चाकू मारकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। गिरफ्तारी के बाद से चारों आरोपित जेल में बंद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें