मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में जीजा साले की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में जीजा साले की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रामपुर थाना क्षेत्र के यादवनगर नई बस्ती में बुधवार रात एक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वे एक बरही समारोह में शामिल होने आए थे।सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर निवासी संतोष गौतम पुत्र स्व पन्नालाल अपने साले गुड्डू गौतम के साथ रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव की नई बस्ती में स्थित राहुल गौतम के घर आए थे। राहुल गौतम के घर पुत्री के जन्म के उपलक्ष्य में बरही का आयोजन किया जा रहा था।कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए दोनों रात करीब पौने आठ बजे बाइक से पास के अरविंद गौतम के यहां बैटरी लेने गए थे। बैटरी लेकर लौटते समय संतोष और गुड्डू ने अपने साथ सिपाही गौतम(18) को भी ले लिया था।जैसे ही वे नेशनल हाईवे 135 ए पर चढ़े, जौनपुर से भदोही की ओर जा रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष गौतम और गुड्डू गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवाया। घायल सिपाही गौतम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस मामले में गुरुवार को जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें