मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

शाहजहांपुर में जीजा ने साली की गला रेत कर हत्या की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शाहजहांपुर में जीजा ने साली की गला रेत कर हत्या की

शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने घर के अंदर सगी साली की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी निकिता उर्फ कोमल (22) घर पर अकेली थी। इस दाैरान बहनाेई अंशुल घर पहुंचा और साली निकिता की हत्या कर दी। वारदात काे अंजाम देकर जब वाे घर से बाहर निकल रहा था, तभी उसकी सास (निकिता की मां) बाजार से सब्जी लेकर घर पहुंची। दामाद उन्हें भी जबरदस्ती कमरे के अंदर ले जाने लगा। सास ने अंशुल से अपना हाथ छुड़वाकर पड़ोस में रहने वाली मां के घर भागकर पहुंची। इस दौरान अंशुल भागने लगा ताे लाेगाें ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला अपनी मां के साथ घर के अंदर पहुंची और उसने बेटी का शव लथपथ हालत में पड़ा देखा। पड़ोसियाें से मिली घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने निकिता के परिवार वालों तथा मोहल्ले के लोगों से घटना की जानकारी ली है।एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बहनोई अंशुल अपनी साली निकिता की शादी अपने भाई से कराना चाहता था। निकिता इसका विरोध कर रही थी। इसी को लेकर हुए विवाद के बाद बहनोई ने अपनी साली की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें