मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

बीडीओ की गाड़ी पर गिरा विशाल पेड़, चालक गंभीर रूप से घायल, बाल-बाल बचे सीओ ,बीडीओ और बीपीओ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीडीओ की गाड़ी पर गिरा विशाल पेड़, चालक गंभीर रूप से घायल, बाल-बाल बचे सीओ ,बीडीओ और बीपीओ

बीडीओ की गाड़ी पर गिरा विशाल पेड़, चालक गंभीर रूप से घायल, बाल-बाल बचे सीओ ,बीडीओ और बीपीओ

कोडरमा: कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी पर कुमहारटोली के पास एक बड़ा बरगद का पेड़ गिर गया। घटना में वाहन चालक दिनेश कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं घटना में बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा और बीपीओ राकेश रंजन बाल-बाल बच गए। तीनों को मामूली चोट आई है। मालुम हो कि मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने निकले थे। कई गांव में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद बीडीओ की गाड़ी जैसे ही कुमहरटोली पहुंची, एक बड़ा सा बरगद का पेड़ सड़क किनारे बने एक मकान से टकराता हुआ बीडीओ की चलती गाड़ी के ऊपर जा गिरा। इस घटना में ड्राइवर को छोड़ बाकी सभी अधिकारी बाल-बाल बच गए। वहीं घटना के बाद गाड़ी के चालक को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें