मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा के तटबंध में दरार से भागलपुर में बाढ़, ऊर्जा मंत्री का आवास जलमग्न

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचा दी है। नौगछिया इलाके में कजिकोरैया-राघोपुर सीमांत तटबंध रविवार-सोमवार देर रात के करीब 2 बजकर 30 मिनट पर ध्वस्त हो गया।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन63 बार पढ़ा गया
गंगा के तटबंध में दरार से भागलपुर में बाढ़, ऊर्जा मंत्री का आवास जलमग्न

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचा दी है। नौगछिया इलाके में कजिकोरैया-राघोपुर सीमांत तटबंध रविवार-सोमवार देर रात के करीब 2 बजकर 30 मिनट पर ध्वस्त हो गया। तटबंध लगभग 50 मीटर के दायरे में टूटा है, जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों में घुस गया।

इस घटना से सबसे ज्यादा असर राघोपुर इलाके में देखने को मिला है। यह इलाका बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की बस्ती है। तटबंध टूटते ही मंत्री के आवास में भी बाढ़ का पानी घुस गया और पूरा इलाका जलमग्न हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर के डीएम समेत आपदा प्रबंधन के सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्रशासन ने तुरंत आपातकालीन सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए हैं और तटबंध को बचाने के लिए फ्लड फाइटिंग का काम जारी है। हालांकि, गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिस वजह से मरम्मत कार्य में काफी बाधा आ रही है।

मौके पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने आईएएनएस से कहा, "हम दुर्गा स्थान के पास खेत में खाट पर सो रहे थे, तभी तटबंध की तरफ से लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

हम तुरंत तटबंध देखने गए और पाया कि वह सच में टूट गया है। "

वहीं, पटना में इस घटना पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "हर साल बाढ़ का कहर बिहार पर टूटता है। भागलपुर बांध का टूटना चिंता का विषय है। पानी का दबाव इतना ज्यादा था कि बांध टूट गया।

मुझे विश्वास है कि सरकार जरूरी कदम उठाएगी और बांध को फिर से बनाने के लिए जो भी संभव होगा, सरकार करेगी।"

फिलहाल प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्यों में जुटी है। तटबंध टूटने से नौगछिया के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें