मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर में ब्रांडेड नाम पर नकली ‘टाटा नमक’ बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 हजार से अधिक पैकेट जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुजफ्फरपुर में ब्रांडेड नाम पर नकली ‘टाटा नमक’ बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 हजार से अधिक पैकेट जब्त

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली खाद्य पदार्थ बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की सतर्कता टीम ने राजेपुर पुलिस थाना क्षेत्र के फुलवारिया चौक पर संयुक्त छापेमारी की और भारी मात्रा में नकली टाटा नमक बरामद किया।इस कार्रवाई में एक गोदाम से 3,000 से अधिक नकली नमक के पैकेट जब्त किए गए हैं। छापेमारी के बाद क्षेत्र के दुकानदारों और मिलावटखोरों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। यह पूरी कार्रवाई टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की लीगल सेल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।टाटा कंपनी के सर्किल ऑफिसर अंजन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम सबसे पहले फुलवरिया चौक पहुंची। टीम के सदस्यों ने ग्राहक बनकर स्थानीय दुकानों से नमक खरीदा और उसकी जांच की। जांच के दौरान दुकानों पर बिक रहे नमक के पैकेट नकली पाए गए। पैकेट की पैकिंग और ब्रांडिंग असली टाटा नमक से इतनी मिलती-जुलती थी कि आम उपभोक्ता के लिए उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था।नकली नमक की पुष्टि होने के बाद मामले की सूचना राजेपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार और मुन्ना यादव को दी गई। पुलिस बल के सहयोग से टीम ने जगरनाथ चौधरी के गोदाम पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान गोदाम में हजारों की संख्या में टाटा नमक के रैपर और तैयार पैकेट बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से 3 हजार से अधिक नकली पैकेट जब्त कर गोदाम को सील कर दिया।टाटा कंपनी के अधिकारी अंजन कुमार ने बताया कि यह गिरोह घटिया और साधारण नमक को ब्रांडेड पैकेट में भरकर ऊंचे दामों पर बाजार में बेच रहा था। उन्होंने कहा कि नकली नमक का सेवन जनता की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ है, क्योंकि इसमें आयोडीन की मात्रा और शुद्धता का कोई मानक नहीं होता, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।राजेपुर पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपित और गोदाम मालिक के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नकली नमक कहां तैयार किया जाता था और इसकी सप्लाई चेन किन-किन इलाकों तक फैली हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले किसी भी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें