मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में मिली महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति संजय शर्मा (45) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई साड़ी की जली हुई राख को भी बरामद किया है, जिसे सबूत मिटाने के उद्देश्य से जलाया गया था।मुसाबनी थाना परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को बेनाशोल क्षेत्र के झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंचकर की गई जांच में शव की पहचान स्थानीय हरिजन बस्ती की निवासी निशा शर्मा के रूप में की गई। मृतका की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व संजय शर्मा से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि घटना के दिन पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आरोपित संजय शर्मा ने पत्नी की साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया और साड़ी को जला दिया, ताकि कोई सबूत न बचे।थाना प्रभारी ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण, साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में संजय शर्मा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह उसकी तीसरी शादी थी और वह पहले दो विवाह भी कर चुका है, जिनसे उसके दो बच्चे हैं।फिलहाल पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें