मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

रिश्ते हुए शर्मसार, बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है। 17 वर्षीय किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन106 बार पढ़ा गया
रिश्ते हुए शर्मसार, बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है। 17 वर्षीय किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में किशोरी की मां के आवेदन के आधार पर कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपित की पहचान अरबिंद कुमार बरनवाल के रूप में हुई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में कोडरमा जेल भेज दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पीड़िता के बयान सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। साथ ही पीड़िता से संबंधित संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें