मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

लापता युवक का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लापता युवक का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद

पूर्वी सिंहभूम। शंकोसाई के श्यामनगर में चार दिनों से लापता 24 वर्षीय प्रदीप साहू का शव गुरुवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी के तट से बरामद किया गया। सुबह श्यामनगर छठ घाट पर कुछ स्थानीय लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए पहुंचे थे, तभी उन्हें नदी के पानी में एक शव तैरता दिखाई दिया। नज़दीक जाने पर शव की पहचान प्रदीप साहू के रूप में हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी।शव की बरामदगी की खबर मिलते ही प्रदीप के घर में कोहराम मच गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो उठे। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।परिजनों के मुताबिक, रविवार को प्रदीप अपने तीन साथियों के साथ गया था, जिन पर हत्या का आरोप लगाया गया है और जो इस समय पुलिस हिरासत में हैं। परिवार का आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर प्रदीप की हत्या कर उसके शव को स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें