मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरीमऊ गांव में शुक्रवार की सुबह घर के अंदर रसोई में नाबालिक लड़की का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला । सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से उतारकर कब्जे में लेते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का नाम साबरीन (17) पुत्री मकबूल अहमद निवासी हरीमऊ थाना जगदीशपुर है । लड़की के पिता मकबूल अहमद ने बताया कि सुबह उसने लड़की को उठाया और झाड़ू लगाने को कहकर वह खेत की तरफ चला गया था। जब लौट कर आया तो वह फांसी के फंदे से लटक रही थी। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और कार्यवाही कर रही है।जगदीशपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल के साथ वह स्वयं मौके पर पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि लड़की पिछले 15 दिनों से मानसिक रूप से डिस्टर्ब चल रह रही थी। पिता के द्वारा उसका इलाज कराया जा रहा था। इस बीच वह कई बार इस तरह की हरकत कर चुकी थी। इसी के चलते आज सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें